..................... Shahrukh khan aryan khan entire family reached The Archies film screening support Suhana Khan - Hindi Filmibeat

Archies Screening: सुहाना को सपोर्ट करने फिल्म स्क्रीनिंग में पहुंची पूरी खान फैमली, खास अंदाज में दिखे शाहरुख

The Archies Screening

The Archies Screening: सुपरस्टार सुहाना खान की बेटी फिल्म 'द अर्चिज' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में कई सारे स्टारकिड्स भी अपना डेब्यू कर रहे हैं। जोया अख्तर के डायरेक्श में बनी इस फिल्म की आज मुबई में स्क्रीनिंग हैं। इस स्क्रीनिंग में बेटी सुहाना खान का सपोर्ट करने पूरा खान परिवार पहुंचा है। इस दौरान शाहरुख खान का अलग अंदाज भी देखने को मिला।

सुहाना की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचा पूरा परिवार-

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर डायरेक्टर जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म द आर्चीज की आज मुंबई में खास अंदाज में स्क्रीनिंग रखी गई है। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सितारों ने हिस्सा लिया।

इसके बीच सबका ध्यान खान परिवार ने अपनी ओर खीचा। जी हां, बेटी सुहाना खान को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान का पूरा परिवार एक साथ खास अंदाज में नजर आया।

इस दौरान शाहरुख खान ने अनोखे अंदाज में अपनी लाडली का सपोर्ट किया। शाहरुख खान द अर्चिज के नाम की टी-शर्ट पहनी थी, जो कि काफी अच्छी लग रही थी। सबके इसके लिए शाहरुख की जमकर तारीफ की।

लुक की बात करें तो शाहरुख के छोटे बेटे अबराम खान अपने पिता के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। वह ब्लैक ब्लेजर में बहुत प्यारे लग रहे थे। इसके साथ ही गौरी खान भी ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही थीं और आर्यन खान को हमेशा की तरह कूल अंदाज में स्पॉट किया गया। पूरे परिवार से विपरीत सुहाना खान ने रेड शिमरी ड्रेस में इवेंट में बोल्डनेस का तड़का लगाया और सभी को हैरान कर दिया।

सुहाना की फिल्म द अर्चिज-

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से सुहाना के साथ-साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की कहानी जो आर्ची, बेट्टी, वेरोनिका, जुगहेड, रेगी, एथेल और दिल्टन के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दोस्ती, स्वतंत्रता, प्यार और हार्टब्रेक को बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X