अब होगा घमासान: बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख Vs सलमान Vs अक्षय

शाहरूख खान ने हाल ही में कहा था कि उन्हें आज तक किसी ने पुलिस इंस्पेक्टर वाली फिल्म ऑफर नहीं की है। लेकिन उनकी इच्छा इतनी जल्दी पूरी होगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। खबर है कि मधुर भंडाकर ने अपनी अगली फिल्म के लिए शाहरूख खान को अप्रोच किया है। फिल्म का नाम है इंस्पेक्टर ग़ालिब और ये उत्तर प्रदेश के एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है।

फिल्म प्रदेश में फैली बालू तस्करी के मुद्दे को उठाएगी। शाहरूख को फिल्म काफी पसंद आई है लेकिन अभी तक उन्होंने फिल्म के लिए हां नहीं की है। देखना है कि शाहरूख खान इस फिल्म को हां करते हैं या नहीं। हाल ही में उन्होंने मुंबई पुलिस के सालाना जश्न उमंग में कभी पुलिस वाली फिल्म ऑफर ना होने की बात कही थी।

shahrukh-khan-approached-play-police-cop-madhur-bhandarkar-s-next-inspector-ghalib

इस पर रणबीर कपूर ने उन्हें बताया था कि मुझे भी एक बार एक पुलिस वाले ने रोक कर कहा था कि मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं इसलिए ुझे पुलिस वाली फिल्म करनी चाहिए। इस पर शाहरूख ने रणबीर को साफ कहा था कि पहले मैं पुलिस वाली फिल्म करूंगा तब तुम्हारा नंबर आएगा। और रणबीर शाहरूख की फिल्म में उनके हवलदार बनने तक को तैयार थे।

अब अगर शाहरूख खान ये फिल्म करते हैं तो आने वाले समय में शाहरूख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार तीनों ही पुलिस की वर्दी में लड़ते दिखाई देंगे। जहां सलमान खान की दबंग 3 फ्लोर पर जाने वाली है वहीं अक्षय कुमार की सूर्यवंशी फ्लोर पर जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X