शाहरूख खान की अगली फिल्म - ऋतिक की वॉर के बाद धमाकेदार एक्शन
शाहरूख खान को वॉर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली एक्शन फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी और शाहरूख को ये प्रोजेक्ट पसंद भी आ चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शाहरूख खान इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर देंगे।
गौरतलब है कि शाहरूख खान की वापसी का इंतज़ार फैन्स काफी समय से कर रहे हैं। और वो काफी समय से एक्शन फिल्म करना भी चाहते थे। ऐसे में हो सकता है कि सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर दे।

शाहरूख खान के अगले प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट का इंतज़ार हो रहा है। खबर है कि उनके पास चार अच्छी फिल्मों की स्क्रिप्ट है। जिनमें से एक है सिद्धार्थ आनंद की ये एक्शन फिल्म।
इसके अलावा शाहरूख खान के पास राजकुमार हिरानी की एक लव स्टोरी, राज - डीके की एक फिल्म और साउथ डायरेक्टर अटली की एक फिल्म का ऑफर है। हालांकि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में अभी समय है।
खबर है कि शाहरूख खान सिद्धार्थ की फिल्म से पहले राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। माना जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म, यशराज फिल्म्स की 50वीं सालगिरह के मौके पर अनाउंस की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












