..................... Shahrukh Khan, Anushka Sharma will shoot Zero climax in America - Hindi Filmibeat

अमेरिका मे शूट होगा शाहरुख खान की जीरो का क्लाइमेक्स, ये फोटो लगाएंगी खबर पर मोहर

शाहरुख खान इन दिनो फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। हाल ही में ये खबर आई है कि इस फिल्म के क्लाइमेक्स पर काम चल रहा है और हो सकता है इस फिल्म का क्लाइमेक्स अमेरिका में शूट किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर की गई गई है जिसमे वो यूएसए कंसुलेट के साथ में एक मीटिंग में बैठे हुए इस बता दें कि इस फोटो को ट्विटर पर शेयर किया है जिसको खुद यूएस कंसुलेट मुंबई ने शेयर किया है।

इस फोटो को देखकर इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स अमेरिका में है शूट किया जाएगा। इस ट्वीट पर ये भी बताया गया है कि इस फिल्म के संबंध में ये मीटिंग हुई है और इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका में हो सकती है।

shahrukh khan, anushka sharma, zero, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, जीरो

शाहरुख खान की फिल्म जीरो इस बात को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई है क्योंकि फिल्म में शाहरुख खान काफी ज्यादा अलग अंदाज में नजर आने वाले है।

बता दें कि फिल्म का एक छोटा सा टीजर इस साल के शुरुआत मे फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने ट्विटर पर शेयर किया था और इस बात की जानकारी दी थी कि आने वाली फिल्म में शाहरुख खान बेहद अलग और धमाका करते हुए नजर आने वाले है।

शाहरुख खान के टीजर में ही साफ हो गया था कि शाहरुख खान इस फिल्म में एक बौने का किरदार निभाल रहे है जो कि इससे पहले शाहरुख खान ने कभी भी नहीं किया है। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आने वाली है। इस फिल्म के लिए तीनो की एक तस्वीर भी वायरल हो चुकी है जिसमें शाहरुख खान दोनो तो एक्ट्रेस को एक रिक्शे में बैठाए हुए है।

इसके पहले ये तीनो फिल्म जब तक है जान में नजर में आए थे औॅर तीनो को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके अलावा कटरीना कैफ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और अनुष्का शर्मा फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। इसके अलावा शाहरुख खान की इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी कैमियो करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि सलमान एक गाने में शाहरुख और कैटरीना के साथ फिल्म में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X