CUTE शाहरुख HOT अनुष्का..इन तस्वीरों को देखते रह जाएंगे आप
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर जब हैरी मेट सेजल के गाने बीच बीच की नई तस्वीर आई है।
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज होगी और फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट भी है। आज जब हैरी मेट सेजल का गाना बीच बीच में रिलीज होने वाला है। उसके पहले रेड चिली (शाहरुख खान की प्रोड्क्शन कंपनी) ने कुछ तस्वीरें शेयर की है।
इन तस्वीरों को देखकर तो यही लग रहा है कि शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा का ये गाना काफी मजेदार होने वाला है और बिल्कुल पार्टी सॉन्ग है। आप भी इन दो तस्वीरों को देखने के बाद फिल्म और गाने दोनों का ही इंतजार करेंगे।

इसके अलावा एक और तस्वीर शेयर की गई है जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा दोनों ही काफी अच्छे लग रहे हैं। बीच बीच में आज रात में रिलीज किया जाएगा और फैन्स अभी से ही सुपरएक्साइटेड हो रहे हैं।
इसके पहले भी इस फिल्म का बनूं मैं तेरी राधा रिलीज किया जा चुका है जो लोगों को काफी पसंद आया। इसके अलावा फिल्म के पांच मिनी क्लिप भी रिलीज किए गए हैं। 7 मिनी क्लिप के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इम्तियाज अली के साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा दोनों ही पहली बार काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
