न 'द रिंग' न 'रहनुमा'..ये है शाहरुख-अनुष्का की फिल्म का नाम..शानदार !
इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बन रही अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की फिल्म का नाम डिसाइड हो गया है, आप भी पढ़ें।
इम्तियाज़ अली के डायरेक्शन में बन रही शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म का फाइनली टाइटल फाइनल हो गया है। इस फिल्म का नाम न तो द रिंग होगा और न ही रहनुमा। जी हां..इस फिल्म का नाम फाइनल हुआ है 'जब हैरी मेट सेजल'।
इस फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। आपको बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम रहनुमा, द रिंग, राउला रखा जाने का विचार था। पर खबरों की मानें तो अब इ्स फिल्म का नाम 'जब हेरी मेट सेजल' फाइनल हुआ है।

हालांकि फिलहाल इम्तियाज़ अली की तरफ से इसकी आधारिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वैसे हो न हो, इस फिल्म का टाइटल जब वी मेट की तर्ज पर ही रखा गया होगा, क्योंकि वो फिल्म भी इम्तियाज़ के दिल के काफी करीब है।
आपको बता दें कि शाहरुख के साथ यह अनुष्का की तीसरी फिल्म होगी। इस फिल्म के बाद वो आनंद एल राय की फिल्म में भी शाहरुख के साथ नज़र आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications