WOW.. अपनी अगली फिल्म में ऐसे दिखेंगे शाहरूख खान.. सेट से तस्वीरें LEAKED
इम्तियाज अली की फिल्म की सेट से देंखे लीक हुई शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें।
इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की अगली फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। लेकिन खास बात यह है कि अभी तक फिल्म का नाम फाइनल नहीं हो पाया है। कभी इसे 'द रिंग' कहा जाता है, तो कभी 'रहनुमा'..
6 साल पुरानी टक्कर है.. शाहरूख खान VS अक्षय कुमार.. ये था REASON
फिलहाल फिल्म की शूटिंग पंजाब में हो रही है, जहां से शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें लीक हो गई हैं। कोई शक नहीं कि ये तस्वीरें देखकर शाहरूख फैंस काफी खुश होंगे। यहां शाहरूख पहली बार सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का एकदम पंजाबी कुड़ी बनी हुई हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो इम्तियाज अली की इस फिल्म में शाहरूख खान एक पंजाबी टूरिस्ट गाइड बने हैं। जबकि अनुष्का हैं गुजराती लड़की, जो यूरोप घूमने जाती हैं और शाहरूख से उनकी मुलाकात होती है।
इम्तियाज अली ने अभी तक फिल्म को लेकर काफी संस्पेंस बनाकर रखा हुआ है। यही कारण है कि फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्र हो रहे हैं। बता दें, यह फिल्म अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा से क्लैश होने वाली है।
बहरहाल, यहां देंखे फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications