लहलहाते खेत..पंजाब...और शाहरुख खान एक बार फिर साथ साथ..तस्वीर
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म की एक तस्वीर शाहरुख खान ने शेयर की है।
शाहरुख खान और पंजाब का पुराना रिश्ता है। ये शाहरुख खान ही है जिन्होंने पंजाब के खेतों में रोमांस करना सिखाया। अब शाहरुख खान एक बार फिर ऐसा ही कुछ करते नजर आएंगे। जी हां शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म द रिंग की एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप फिल्म जरूर देखना चाहेंगे।
[सलमान खान, अक्षय कुमार.. के साथ फिल्म नहीं करेंगे शाहरूख खान.. जानें क्यों! ]
दरअसल ये तस्वीरों का Collage है जिसमें शाहरुख खान पंजाबी अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा दोनों ही काफी मस्ती के मूड में लग रहे हैं। शाहरुख खान इसमें से एक तस्वीर में पगड़ी में काफी क्यूट भी लग रहे हैं।
इम्तियाज अली की अगली आने वाली फिल्म द रिंग में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं शेयर की गई है लेकिन फिल्म की अभी तक जितनी तस्वीरें आई हैं वो वाकई शानदार हैं। खासकर शाहरुख खान बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।
गैरतलब है कि शाहरुख खान पहली बार इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म होगी। अभी कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार ने घोषणा की कि उनकी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा शाहरुख खान की द रिंग के साथ रिलीज होगी। अब इस महाक्लैश में कौन सा स्टार जीतता है ये आने वाला वक्त बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











