#TrailerAlert: धमाकेदार कमबैक....धमाकेदार खान...रोमांस की शान!
शाहरु खान फैन्स काफी समय से अपने शाहरुख खान का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं इम्तियाज़ अली फैन्स अपने वो मज़ाकिया जब वी मेट और सोचा ना था वाले इम्तियाज़ अली का इंतज़ार कर रहे हैं। अब इन दोनों का इंतज़ार कल खत्म हो रहा है।
कल रिलीज़ हो रहा है जब हैरी मेट सेजल का ट्रेलर और माना जा रहा है कि ये ट्रेलर ए वन है। इस ट्रेलर को देख कर शायद फैन्स को उनका पुराना वाला शाहरुख और इम्तियाज़ वापस मिल जाए!

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शाहरूख खान, अनुष्का और इम्तियाज़ अली को वीडियो कॉल के ज़रिए जॉइन करेंगे। हाल ही में फिल्म का बटरफ्लाई गाना रिलीज़ हुआ था जिसे प्रमोट करते समय शाहरूख ने गलती कर दी थी।
हरूख खान ने एक ट्वीट किया जिसमें उनकी और अनुष्का की पंजाबी तस्वीर थी। और साथ में शाहरूख ने लिखा कि जो आप अक्सर ढूंढ रहे होते हैं वो अपने पिंड में, अपनी मिट्टी में, अपनी जड़ों में मिलता है।
अब दिक्कत ये है कि अधिकतर लोगों को लग रहा है कि यही फिल्म का क्लाईमैक्स है। दरअसल, अब तक सबको फिल्म की कहानी लगभग समझ आ चुकी है।
ऐसा है या नहीं, ये तो कल ट्रेलर में पता चल ही जाएग, तब तक जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











