फरहा की अगली फिल्म में शाहरूख-अनुष्का

फराह के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की कोरियोग्राफी भी वह खुद करेंगीं। लेकिन फरहा ने इस फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को चुन लिया है। वो कैटरीना और करीना कपूर को पहले इस फिल्म में लेने वाली थीं लेकिन करीना, कैटरीना पर अनुष्का भारी पड़ गयी है।
खबर है अनुष्का ने इस फिल्म के लिए हां बोल दिया है। और वो बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग भी करने वाली हैं। फरहा ने अनुष्का के बारे में बोलता हुए कहा कि वो आज की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो डांसर भी अच्छी है।
और जैसी अभिनेत्री मुझे अपनी फिल्म के लिए चाहिए थी वैसी है अनुष्का। इसलिए मैंने उसे साइन किया। आपको बता दें कि शाहरुख और अनुष्का ने साथ-साथ यश चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications