"हैप्पी न्यू ईयर" में शाहरूख के लिए अनुपम ने किया गेस्ट रोल
आने वाली फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" में आपको दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर गेस्ट रोल में दिखायी देंगे। कहा जा रहा है कि अनुपम ने यह रोल केवल फिल्म के हीरो और निर्माता शाहरूख खान के लिए किया है। वैसे भी किंग खान अनुपम खेर की बहुत इज्जत करते हैं। वो उनके शो कुछ भी हो सकता है...के पहले मेहमान थे।
Pics: शाहरूख के स्लैम-टूर की हैप्पी एंडिंग
इसलिए अनुपम खेर ने भी किंग खान का दिल रखने के लिए "हैप्पी न्यू ईयर" में मेहमान भूमिका को स्वीकार कर लिया। शाहरूख खान और अनुपम खेर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन दोनों के रील रिश्तों को तब उड़ान मिली जब साल 1995 में 'दिलवाले दुलहनियां ले जायेंगे' रिलीज हुई। फिल्म में अनुपम ने शाहरूख खान के पिता का रोल किया था। बाप-बेटे के यूनिक रिश्ते वाली इस फिल्म को लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं।
आपको बता दें कि मस्ती-रोमांच से भरी यह फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक है। फराह खान की इस फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, विवान शाह और सोनू सूद हैं। फिल्म का निर्माण शाहरूख की कंपनी रेड चिलीज ने किया है यानी कि शाहरूख ही इस फिल्म के निर्माता भी हैं।
आईये डालते हैं एक नजर 'हैप्पी न्यू ईयर' की तस्वीरों पर..


Click it and Unblock the Notifications











