शाहरूख ने निभाया अनुभव के साथ दोस्ताना
बॉलीवुड के शाहरुख खान अच्छी तरह से जानते हैं कि दोस्ती किस तरह से निभाई जाती है और खुद को किस तरह से बॉलीवुड में फेमस करना है। हाल ही में उन्होंने ऐसी दरियादिली दिखाई कि एक बार फिर से किंग खान का नाम हर कोई ले रहा है।
दरअसल खबर आई है कि शाहरूख ने लंदन के एक होटल में रॉ वन के निर्देशक अनुभव सिन्हा के 2 लाख रुपये का बिल पे कर अपनी दोस्ती निभाई है। लंदन की एक ट्रिप के दौरान अनुभव एक होटल में ठहरे थे। उसी दौरान शाहरूख उनसे मिलने पहुंचे और दोनों ने काफी देर बातें की।
उसके बाद शाहरूख चले गए लेकिन जब अनुभव चेकआउट की फॉर्मेलिटी पूरी कर रहे थे तब उन्हें पता चला कि उनके 3 दिन के स्टे का बिल पहले ही क्लियर हो चुका है। इस बात पर हैरान हुए अनुभव ने जब पता किया की ये बिल किसने पे किया तब उन्हें पता चला कि यह सब शाहरूख ने किया है वो भी उनके पता लगे बिना। हम तो यही कहेंगे शाहरूख ने क्या खूब दोस्ताना निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications