..................... Shahrukh Khan answers to a fan and revealed why after 'Pathan' and 'Jawaan', 'Dunki' is a special film - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने 'डंकी' को लेकर दिया एक फैन को जवाब, बताया 'पठान' और 'जवान' के बाद, क्यों है ये फिल्म खास!

By Filmibeat Desk
shahrukh-khan-answers-to-a-fan-and-revealed-why-after-pathan-and-jawaan-dunki-is-a-special-film

Shahrukh Khan On Dunki: जवान के ब्लॉकबस्टर होने के मौके पर सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ खास बातचीत की। उन्होंने #AskSRK सेशन होस्ट किया, जहां किंग खान ने पठान और जवान के अलावा अपनी आने वाली फिल्म 'डंकी' पर भी बात की।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उनसे जवान, फैनमेड मीम्स और उनकी डंकी के बारे में कई सवाल पूछे गए। एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि जवान की भारी सफलता के बाद डंकी क्या खास लेकर आएगी और बॉलीवुड के बादशाह ने मजेदार जवाब दिया।

शाहरुख ने बताया, डंकी में क्या है खास!

#AskSRK के दौरान शाहरुख खान के एक फैन ने पूछा, "मासी क्लासी सब हो गया सर #Dunki में ऐसा क्या होने वाला है..?? #AskSRK @iamsrk।" जिस पर शाहरुख ने सॉलिड जवाब देते हुए कहा, "डंकी में राजू हिरानी हैं!!! और क्या चाहिए??!!"

शाहरुख के इस जवाब पर रिएक्ट करते हुए, एक फैन ने लिखा, "#Dunki - एसआरके और आरकेएच कॉम्बो (फायर इमोजी)।" एक और ने कमेंट किया, "राजू हिरानी और शाहरुख खान का एक ड्रीम कॉम्बिनेशन जो हम हमेशा से चाहते थे।" बता दें, डंकी में शाहरुख को हिरानी के साथ काम करते हुए देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

जवान के पोस्ट रिलीज इवेंट में डंकी के बारे में बोलते हुए, शाहरुख ने कंफर्म किया था कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टपोन होने की अफवाहों के बीच शाहरुख ने कहा- "हमने पठान के साथ, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस से शुरुआत की, जो एक अच्छा, शुभ दिन है। फिर जन्माष्टमी पर, भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर हमने जवान फिल्म रिलीज की और अब क्रिसमस पर हम डंकी लाएंगे।"

Read more about: dunki shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X