गौरी से जुड़ा सवाल..और शाहरुख करने लगे BLUSH
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। शाहरुख खान के फैन्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। एक लंबे अरसे के बाद शाहरुख खान रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
बुधवार को हवाएं गाने के रिलीज के दौरान एक रिपोर्टर ने शाहरुख खान से सवाल पूछा कि वो इतनी सारी एक्ट्रेसेस के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते हैं, क्या उनकी पत्नी गौरी असुरक्षित महसूस नहीं करती हैं? शाहरुख खान ये सवाल सुनकर Blush करने लगे।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि "बाजीगर में लड़की को उठाकर छत पर फेंक देने के बाद उन्हें कुछ भी लगता (हंसते हुए)..हालांकि मैं मजाक कर रहा हूं, देखो यार मेरी सेंस ऑफ ह्युमर अच्छी है, मैं मजाक करता हूं, हंसा सकता हूं, बातें सुन सकता हूं। मैं अच्छी कंपनी देता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications