#JustIn: शाहरूख खान ने इस अंदाज़ में अनाउंस की आलिया की फिल्म
शाहरूख खान और आलिया भट्ट काफी देर से ट्विटर पर बहुत ही प्यारी बातें कर रहे हैं। आलिया ज़िंदगी को चिट्ठियां लिख रही हैं और शाहरूख खान उनका जवाब दे रहे हैं। और अब जाकर शाहरूख खान ने अपनी आलिया वाली फिल्म डियर ज़िंदगी की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है।
फिल्म रिलीज़ हो रही है 25 नवंबर को। शाहरूख से आलिया ने एक चिट्ठी में पूछा - डियर ज़िंदगी, मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगी? मेरे पास तुम्हारे लिए बहुत सारे सवाल हैं...क्या तुम्हें सारे जवाब आते हैं?

इस पर शाहरूख ने जवाब दिया - डियर आलिया, सारे जवाब तो नहीं, लेकिन काफी जवाब मालूम हैं। मैं 25 नवंबर को तुम्हारा अपॉइंटमेंट फिक्स करता हूं, सारे जवाब ले लेना। मेरा ऑफिस तुम्हारे करीबी थियेटर के बगल में है।
फिल्म में शाहरूख खान बने हैं आलिया भट्ट के लव गुरू। फिल्म में आलिया भट्ट 3 हीरो से रोमांस कर रही हैं और फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं इंग्लिश विंग्लिश से सबका दिल जीत चुकीं गौरी शिंदे।
["सोचा शाहरूख भी कुछ अच्छी फिल्में कर ले...इसलिए की REJECT"]
वहीं दूसरी तरफ फराह खान भी अपना अगला शाहरूख खान प्रोजेक्ट शुरू करने वाली हैं और सूत्रों की मानें तो इसमें शाहरूख खान के साथ परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट होंगी।
[ViralPic: आलिया भट्ट की ये तस्वीर हो रही है वायरल]
दरअसल, फैन की स्क्रीनिंग के बाद परिणीति, आलिया और शाहरूख की एक तस्वीर वायरल हो गई। दोनों हीरोइनें शाहरूख को किस कर रही हैं जबकि शाहरूख पाउट कर रहे हैं। और हो सकता है ये परफेक्ट सेल्फी वाली बॉन्डिंग फराह खान की अगली फिल्म के लिए हो।
बहरहाल, सब कुछ भूलकर आप तो शाहरूख और आलिया की प्यारी प्यारी चिट्ठियां पढ़िए यहां--->['Dear ज़िंदगी'...शाहरूख आलिया के सुपरक्यूट Letters]


Click it and Unblock the Notifications











