मिल्खा सिंह के निधन पर दुखी हुआ बॉलीवुड, शाहरुख खान और अक्षय कुमार समेंत ऐसे दी श्रद्धांजलि!
किसी ने बिल्कुल सही कहा है, वक्त किसी के लिए नहीं रुकता है, वक्त के साथ साथ देश की वो महान हस्तियां भी हमसे रुखसती ले लेतीं हैं। आज पूरा देश काफी ज्यादा दुखी है। दरअसल फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह जी का देहांत हो गया है। 91 साल की उम्र में फ्लाइंग सिख हमें छोड़कर कहीं दूर चले गए जहां से वो वापस नहीं आ पाएंगे। बता दें कि मिल्खा सिंह को कुछ दिन पहले कोरोना भी हुआ था।
उनके देहांत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनके निधन को लेकर काफी दुखी है। इस मामले में बॉलीवुड के सितारे भी काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए कमेंट कर रहे हैं।

इस लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रकुल प्रीत और उर्मिला मातोंडकर जैसे लोग शामिल है। ये सितारे इस तरह से मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं..

शाहरुख खान
फ्लाइंग सिख भले ही अब हमारे साथ ना हो लेकिन उनकी परंपरा हमेशा रहेगी। आपकी आत्मा को शांति मिले मिल्खा सिंह जी।

अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होने लिखा है कि इस खबर के बाद से काफी दुखी हूं।

रकुल प्रीत
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट किया है। मिल्खा सिंह जी को श्रद्धांजलि देते हुए दुख व्यक्त किया है।

उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने लिखा है.. आपके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं आएगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

अनिल कपूर
अनिल कपूर ने बताया कि वो मिल्खा सिंह के घर गए थे। उन्होने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। अभिनेता ने इस तरह से श्रद्धांजलि दी है।

ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इस मौके पर काफी दुखी नजर आईं। उन्होने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि जी है।


Click it and Unblock the Notifications











