शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म के टाइटल का ऐलान? स्पाई थ्रिलर में ब्लास्ट करेंगे बाप-बेटी!

Shahrukh Khan Suhana Khan King- सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। जी हां, शाहरुख खान एक फिल्म करने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है।
इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और पता चला है कि शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्पाई थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आ सकते है। सुहाना खान फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रख रखने वाली है।
Himesh Mankad ने एक ट्वीट किया है जिसमें वो उन्होने ऐलान करते हुए फिल्म के नाम का खुलासा किया है। हिमेश ने लिखा है, ''एक्सक्लूसिव: शाहरुख खान और सुहाना खान जनवरी से शुरू करेंगे सुजॉय घोष निर्देशित 'किंग'।; सिद्धार्थ आनंद एक्शन दृश्यों की देखरेख करेंगे।''
जी हां, हिमेश की मानें को शाहरुख खान और सुहाना खान की इस फिल्म का नाम किंग होने वाला है। अगर ऐसा होता है तो ये धमाका काफी तगड़ा होगा। शाहरुख खान ने पठान और जवान के बाद जिस तरह का धमाका किया है वो आगे बढ़ाते हुए वो एक और सुपरहिट लोड कर रहे हैं।
शाहरुख खान की अपनी बेटी के साथ एक साथ फिल्म में होने की खबरें भी कुछ माह पहले आई थीं। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों बाप-बेटी जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। खबरों के अनुसार, शाहरूख और सुहाना फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के अंत या फिर फरवरी की शुरुआत में शुरू कर सकते हैं।
द आर्चीज से करेंगी शुरुआत
सुहाना खान अपने पिता के साथ काम करने से पहले ही द आर्चीज से डेब्यू कर लेंगी। इस फिल्म को जोया अख्तर ने बनाया है। फिल्म में सुहाना खान के साथ अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस डेब्यू का अंदाज कैसा होता है और लोग उनको कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications