Hot stars with 6 Pack Abs- शाहरुख ही नहीं इनके भी 6 पैक्स पर मरती है दुनिया
शाहरुख खान के 8 पैक एब्स देखकर उनके फैंस व साथ ही उनके प्रतिद्विंदी काफी हैरान हैं। जब लोगों ने शाहरुख से पूछा कि उन्होंने सिर्फ 8 पैक ऐब्स क्यों बनाए हैं तो इसपर शाहरुख ने कहा हैप्पी न्यू ईयर में अगर 10 पैक्स दिखा देते तो अगली फिल्म में क्या दिखाते। इसलिए अभी 8 पैक्स बनाए हैं, फैन में 10 पैक्स दिखाएंगे। शाहरुख खान के 8 पैक्स के बाद तो बॉलीवुड में अब एब्स को लेकर बाकी सितारे भी काफी सीरियस होने वाले हैं।
हालांकि बॉलीवुड में पहले से ही रितिक रौशन, डिनो मोरिया, जॉन अब्राहम, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे बेहतरीन बॉडी बिल्डर व 6 पैक एब्स वाले अभिनेता मौजूद हैं। इन सितारों के चलते बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने से पहले एक्टर्स अपनी बॉडी पर ध्यान देते हैं और बॉडी बन जाने के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते हैं। शाहरुख खान ने अब रोमांटिक हीरो की अपनी इमेज से निकलकर एक 8 पैक एब्स वाले हॉट हंक के रुप में खुद को दर्शकों के सामने पेश किया है।
अब तो यूं लग रहा है कि अगली बारी आमिर खान की है। पहले सलमान खान ने अपने एब्स दिखाकर लोगों को इंप्रेस किया, अपनी फीमेल फॉलोइँग बढ़ाई और उसके बाद अब शाहरुख ने सलमान के 6 पैक्स को पीछे छोड़कर 8 पैक्स बनाए। हालांकि आमिर फिल्म गजनी के दौरान काफी बेहतरीन बॉडी में नज़र आए थे। लेकिन उनके एब्स कभी इतने चर्चा में नहीं रहे। आइये देखते हैं किन किन सितारों के एब्स पर मरती है दुनिया


Click it and Unblock the Notifications