विवेक ओबरॉय-गौरांग दोशी धोखाधड़ी में नया खुलासा, शाहरुख खान-श्रद्धा कपूर के नाम पर हुई ठगी

विवेक ओबरॉय और गौरांग दोशी के साथ राधिका और संजय द्वारा की गई धोखाधड़ी इन दिनों सुर्खियों में है। संजय को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीं, राधिका फिलहाल फरार है। गौरांग ने इस मामले में बयान दिया है और कहा है कि अभी सिर्फ संजय की ही गिरफ्तारी हुई है।

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने उसे एक फ्लैट से अरेस्ट किया है वहीं, राधिका की खोजबीन जारी है। दरअसल, गौरांग दोशी की मुलाकात संजय और राधिका से विवेक ओबरॉय के जरिए ही हुई थी। विवेक ओबरॉय को काफी बाद में पता चला कि उन्हें ठग अपना शिकार बना चुके हैं।

Shahrukh Khan and Shraddha Kapoor name surfaced in Vivek Oberoi and Gaurang Doshi dupe case

ई-टाइम्स से विवेक ने इस मामले को लेकर बातचीत की जिसमें कई नई बातें निकलकर सामने आई है। उन्होंने बताया कि, संजय राधिका के साथ उन्होंने एक कंपनी में निवेश किया था। संजय और राधिका ने वादा किया था कि वो लोग इवेंट का आयोजन करेंगे। उन्होंने विवेक को ये भी बताया था कि उनके पास किशोर कुमार की बायोपिक के राइट्स हैं।

विवेक ओबरॉय ने इसे प्रोजेक्ट करने की प्लानिंग की थी। उन्होंने कहा - 'संजय और राधिका ने कहा कि बांग्लादेश में श्रद्धा कपूर एक इवेंट में शामिल होंगी। वो शाहरुख खान को लेकर भी विदेश में एक शो पर चर्चा कर रहे थे। हालांकि, मुझे नहीं पता कि शाहरुख खान और श्रद्धा कपूर को इस बारे में जानकारी है भी या नहीं।'

वहीं, विवेक और गौरांग को लंबे समय तक नहीं पता चला कि उनके साथ ठगी की जा रही है। जब उन्हें पूरे मामले की भनक लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X