'टाइगर 3' में सलमान खान- शाहरुख खान का धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस देख आएगी 'शोले' की याद! जानें डिटेल्स

Salman Khan- Shahrukh Khan In Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज में अभी भले दो महीने बचे हैं, लेकिन फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता है। जल्द ही फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया जाएगा। खैर, फिल्म से जुड़ी जो सबसे बड़ी चर्चा है.. वो है शाहरुख और सलमान का एक बार फिर साथ आना।
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की टाइगर 3 में शाहरुख खान अपने किरदार पठान के तौर पर नजर आएंगे और सलमान यानि की टाइगर की मदद करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का ये सीन काफी धमाकेदार होने वाला है, जहां दोनों सुपरस्टार्स एक लंबा एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे।
टाइगर को बचाने के लिए होगी पठान की एंट्री
बताया जा रहा है कि जिस तरह से 'पठान' में टाइगर ने पठान को बचाया था। उसी तरह इस 'टाइगर 3' में पठान टाइगर को बचाने आएगा। ये एक जेल तोड़कर भागने वाला सीक्वेंस होगा, जहां सलमान और शाहरुख, बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमान से भिड़ते नज़र आएंगे।
शोले स्टाइल बाइक पर एक्शन करेंगे सलमान- शाहरुख
ये एक बहुत ही व्यापक बाइक चेंज सीक्वेंस होगा, जो एक पुल पर फिल्माया गया है। यहां शाहरुख और सलमान साइड कार के साथ 'शोले' स्टाइल वाली मोटरसाइकिल पर नजर आएंगे। यहां शाहरुख गाड़ी चलाएंगे और सलमान साइड कार में बैठे नज़र आएंगे। फिल्म का क्लाईमैक्स 10-11 मिनट लंबा है। खास बात है कि इस सीन को डिजाइन और प्लान करने में 6 महीना का वक्त लगाया गया है। इसे बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन सीक्वेंस बताया जा रहा है।
बता दें, टाइगर 3 की कहानी, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं को आगे बढ़ाएगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











