Tiger 3 की कैमियो शूटिंग के लिए पहुंचे सलमान खान और शाहरुख खान, सेट से वीडियो हो गया LEAK, फैंस हुए क्रेजी

shahrukh-khan-and-salman-khan-latest-look-leaked-from-sets-of-tiger-3-video-viral-from-madh-island

Salman Khan- Shahrukh Khan shooting for Tiger 3: पठान में सलमान खान और शाहरुख खान ने साथ में जो धमाका किया था, उसके बाद से ही फैंस के बीच 'टाइगर 3' को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म में शाहरुख एक्शन से भरपूर कैमियो निभाने वाले हैं।

बता दें, फिल्म की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में चल रही है, जहां से एक वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान बारी-बारी से सेट से निकलते दिखाई दे रहे हैं। इनकी हल्की सी झलक देखकर ही फैंस खुश हो चुके हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

6 महीने से चल रही थी इस सीन की प्लानिंग

खास बात है कि मेकर्स भी दोनों कलाकारों को दमदार तरीके से साथ लाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। पिछले 6 महीने से इनके सीन पर प्लानिंग की जा रही थी, वहीं अब शूटिंग भी हो चुकी है। इसे फिल्म का बिगेस्ट एक्शन सीक्वेंस बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स थीं कि इस सेट को बनाने में 45 दिन का समय लगा है।

टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखेगी, जबकि बतौर विलेन दिखेंगे इमरान हाशमी। इमरान के लुक को फिलहाल काफी छिपाकर रखा गया है।

टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री

सलमान- शाहरुख का यह सीन फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए मेकर्स इसे व्यापक स्तर पर फिल्माना चाहते हैं। वहीं, इस सीन के जरिए टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री दर्शायी जाएगी, जिसके लिए दर्शक भी उत्साहित हैं। इस सीक्वेंस की प्लानिंग आदित्य चोपड़ा और टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा ने छह महीने से अधिक समय में की है ताकि इसे एक चर्चा का विषय बनाया जा सके।

Read more about: salman khan shahrukh khan tiger 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X