लॉकडाउन में पहला बॉलीवुड धमाका - शाहरूख खान और सलमान खान की अगली फिल्म एक साथ, जानिए डीटेल्स
एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ने की और बचने की पूरी कोशिश कर रहा है वहीं दूसरी तरफ, बॉलीवुड में पूरा काम ठप हो चुका है। लेकिन फिलहाल जो चल रहा है वो है तकनीकी काम और प्लानिंग।
अब खबर है कि एक्टर से प्रोड्यूसर बन चुके निखिल द्विवेदी ने शाहरूख खान और सलमान खान को दो हीरो वाली फिल्म के लिए मना ही लिया है।

माना जा रहा है कि फिल्म एक एडवेंचर फिल्म होगी और निखिल, जो शाहरूख - सलमान, दोनों के करीब हैं, उन्होंने आखिरकार, दोनों ही एक्टर्स से इस धमाकेदार प्रोजेक्ट के लिए हरी बत्ती जलवा दी है।
गौरतलब है कि शाहरूख खान और सलमान खान को साथ में देखने के लिए पूरी दुनिया दीवानी रहती है। पिछले दो तीन सालों में जहां शाहरूख ने सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट में कैमियो किया वहीं सलमान ने शाहरूख की फिल्म ज़ीरो में कैमियो किया।
दोनों एक्टर्स को साथ देखकर ही फैन्स खुश हो जाते हैं। अगर फिल्मों की बात की जाए तो शाहरूख और सलमान कुछ कुछ होता है, हम तुम्हारे हैं सनम में एक साथ दिखाई दिए। लेकिन दोनों की पहली फिल्म थी करण अर्जुन।
और करण अर्जुन के कुछ किस्से बेहद ही दिलचस्प हैं। वैसे तो हम आपको ये किस्से सुना चुके हैं लेकिन किस्सों की खासियत यही है कि जितनी बार सुनो, नए लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
