सीएम एकनाथ शिंदे के घर सजी बॉलीवुड सितारों की महफिल, शाहरुख खान और सलमान खान भी साथ में आए नजर

CM Eknath shinde

CM Eknath shinde: गणेश उत्सव का जश्न अभी तक खत्न नहीं हुआ है, हर तरफ इसको लेकर अभी भी चहल पहल देखने को मिल रही है। बीती रात महाराष्ट्र के सीएम एक नाथ शिंदे के पर गणेश पूजा बहुत ही धूमधाम से रखी गई। इस पूजा में बॉलीवुड के कई सितारें मौजूद रहे। इसके साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे के घर इस पूजा में शाहरुख खान और सलमान खान भी एक साथ नजर आए।

एकनाथ शिंदे के घर सलमान और शाहरुख-

बीती रात महाराष्ट्रे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर में गणेश पूजा के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए थे। गणपति बप्पा के दर्शन करने गए सलमान और शाहरुख ने एकनाथ के साथ फोटो खिंचवाई।

लाल रंग के कुर्ता-पायजामा में सलमान खान स्वैग लुक दे रहे हैं, पूरी महफिल की शानदर बनकर सलमान खबरों में आ गए। वहीं, ब्लू कुर्ता-पायजामा में 'जवान' एक्टर शाहरुख खान भी कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं। एक फ्रेम में उनकी ये तस्वीर देख फैंस क्रेजी हो गए हैं।

एकनाथ शिंदे के घर दूसरे सेलेब्स भी पहुंचे-

शाहरुख और सलमान के अलावा एकनाथ शिंदे के घर पर 'फुकरे 3' स्टार पंकज त्रिपाठी भी आए। गणपति के दर्शन करने दिग्गज सिंगर आशा भोंसले भी एकनाथ शिंद के घर पहुंचीं। यही नहीं, सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने भी सीएम एकनाथ के घर में गणपति बप्पा के सामने माथा टेका। तीनों ने एकनाथ के साथ फोटो भी क्लिक करवाईं।

गौरतलब है कि गणपति उत्सव का वक्त चल रहा है, हर तरफ इसी को लेकर एक अलग माहौल बना हुआ है। जाहिर है कि इससे पहले बप्पा की पूजा करने के लिए अंबानी परिवार में सितारों की महफिल सजी थी। इसके साथ शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर और कार्तिक आर्यन के घर भी गणपति पूजा के लिए कई सितारें पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X