..................... Shahrukh Khan and Rajkumar Hirani’s social drama film to be based on issue of ‘Donkey Flight’ | 'डंकी फ्लाइट' के मुद्दे पर बनेगी शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी की सोशल-ड्रामा फिल्म! - Hindi Filmibeat

'डंकी फ्लाइट' जैसे अहम मुद्दे पर बनेगी शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी की सोशल-ड्रामा फिल्म!

By Filmibeat Desk

यशराज फिल्म्स की पठान और अटली की फिल्म के अलावा शाहरुख खान का नाम राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म से भी लगातार जुड़ रहा है। हालांकि अब तक तीनों में से किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इन फिल्मों से जुड़ी खबरें लगातार आ रही है।

रिपोर्ट थी कि शाहरुख खान और राजू हिरानी की फिल्म इमिग्रेशन ड्रामा पर आधारित होगी। जो हलकी फुलकी इमोशनल भी होने जा रही है। फिल्म को राजकुमार के साथ राइटर अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिख रहे हैं। बहरहाल, अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी आ रही है कि ये फिल्म 'डंकी फ्लाइट' जैसे अहम विषय पर आधारित होगी।

Shahrukh Khan and Rajkumar Hirani

बता दें, जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में अवैध तरीके से जाकर बस जाता है, उसे 'डंकी फ्लाइट' कहते हैं। इस प्रक्रिया से कई देश जूझ रहे हैं। भारत के पंजाब में इस प्रक्रिया के जरीए कई युवा कनाडा और अमेरिका में जाकर बस रहे हैं।

फिल्म में शाहरुख़ भी एक ऐसे ही पंजाबी व्यक्ति का किरदार निभाने वाले हैं। इस सोशल ड्रामा में इस दौरान आने वाली समस्याओं और गैरकानूनी तरीके के बारे में बताया जायेगा। साथ ही इसमें उन ट्रैवल एजेंसियों पर भी बात होगी, जो युवाओं को विदेशों में अच्छी लाइफ का वादा करके लुभाने की कोशिश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X