शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म फाईनल, जानिए डीटेल्स
Recommended Video
शाहरूख खान ने जब से अपने ब्रेक का एलान किया है, लोग उनके कमबैक का इंतज़ार कर रहे हैं और अब राजकुमार हिरानी के साथ उनका अगला प्रोजेक्ट फाईनल हो चुका है। लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है कि ये एक्टर के तौर पर उनका कमबैक होगा या फिर वो केवल प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म से जुड़ेंगे।
दिसंबर में शाहरूख खान को फिल्मों से दूर हुए एक साल हो जाएगा। ज़ीरो के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद शाहरूख ने कुछ समय फिल्मों से दूर रहने का फैसला लिया था। हालांकि शाहरूख खान को इस साल बॉलीवुड में 27 साल पूरे हो चुके हैं और भले ही उनका करियर फिलहाल डगमगा रहा हो लेकिन ये भी तय है कि बॉलीवुड को दूसरा शाहरूख खान कभी मिल नहीं सकता है।
अब जिस इंसान में इतनी सारी खूबियां हों उनका एक साल का ब्रेक तो चलिए बनता है। फैन्स बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि शाहरूख खान जब भी कमबैक करें तो धमाकेदार करें। और हो सकता है कि राजकुमार हिरानी की ये फिल्म शाहरूख खान के करियर का पूरा गेम बदल दे, ठीक वैसे ही जैसे संजू ने रणबीर कपूर और खासतौर से विकी कौशल के लिए किया।

गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी शाहरूख खान के साथ मुन्नाभाई के समय से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस शाहरूख खान को ऑफर की थी लेकिन शाहरूख खान ने ये फिल्म साफ मना करते हुए कहा था कि वो इस रोल में फिट नहीं बैठेंगे। मुन्नाभाई के अंत में राजकुमार हिरानी ने शाहरूख खान को फिल्म से क्रिएटिव तौर पर जुड़ने के लिए धन्यवाद भी दिया था।


Click it and Unblock the Notifications