'कनाडा' के कारण देर से फ्लोर पर आएगी शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म? जानिए कारण!
सुपरस्टार शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और इसको लेकर किसी ना किसी तरह की अपडेट हमेशा सामने आती रहती है। इस वक्त इस फिल्म से एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि फैंस के लिए अच्छी नहीं होगी। लेकिन इसके जरिए फिल्म की कहानी का एक छोटा से हिस्सा जरूर पता चला है। पता चला है कि शाहरुख खान और राजकुमार की ये फिल्म फ्लोर पर आने को लिए थोड़ा टल सकती है और इसका कारण है कनाडा।
जी हां... इस फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन कनाडा में शूट किया जाना है लेकिन इस वक्त कनाडा ने कोरोना वायरस के चलते सभी चीजों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। खबर है कि इस ये कनाडा में शूट होगा,

इसमें दिखाया जाएगी कि किस तरह से शाहरुख खान गैरकानूनी तरीके से कनाडा पहुंचते हैँ। बस इसी को लेकर खबरें हैं कि कब कनाडा शूट को लेकर इजाजत देता है।
पता चला है कि शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए अपनी डेट्स दे दीं हैं और इसकी शूटिंग साल 2022 में शुरु होने वाली है। फिलहाल उनका पूरा फोकस पठान पर है क्योंकि इसको लेकर वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
शाहरुख खान इस फिल्म में एक स्पाई का किरदार निभा रहे हैं जिसमें सलमान खान भी कैमियो करते नजर आ रहे हैँ। यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब फिल्म रिलीज होगी। शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications