दुनिया में सबसे अधिक डिमांड वाले सितारों में टॉप पर शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा, देंखे टॉप 10 की लिस्ट
बॉलीवुड सितारों का क्रेज हर जगह देखने को मिलता है। हाल ही में पैरट एनालिटिक्स द्वारा किये गए एक सर्वे का रिपोर्ट् जारी किया गया है, जिसके अनुसार, शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन और प्रियंका चोपड़ा वर्ल्डवाइड सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले कलाकार हैं। यह सर्वे 20 जुलाई से 18 अगस्त के बीच किया था।
उल्लेखनीय तथ्य यह है कि शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन के बाद प्रियंका शीर्ष 10 की सूची में दो महिला सितारों में से एक हैं। पैरेट एनालिटिक्स ने दुनिया भर में मांग के आधार पर सितारों का मूल्यांकन करके डेटा जारी किया है।

ग्लोबल आइकन टॉम हिडलेस्टन, दुलकर सलमान, सलमान खान, सुंग हूं, कियारा आडवाणी, महेश बाबू, जेनिफर लोपेज, क्रिस इवांस, स्कारलेट जोहानसन और ज़ेंडाया जैसे सुपरस्टार इस लिस्ट में शामिल हैं।
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, उन्हें इस लिस्ट में शीर्ष पर देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वह काफी समय से अपनी फिल्मोग्राफी और शानदार काम के साथ ग्लोबल मार्केट में छाई हुई हैं। आज ही,अभिनेत्री ने अपनी आगामी sci-fi फिल्म द मैट्रिक्स के चौथे पार्ट के पहले फुटेज का अनावरण किया।


Click it and Unblock the Notifications