श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में पहुंचे शाहरुख , अमिताभ सहित बाकी स्टार्स, तस्वीरें
Recommended Video

श्रीदेवी की मौत बॉलीवुड से जुड़े एक एक इंसान को झटका दे गई है। किसी को भी विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब श्रीदेवी नहीं रहीं। मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है।
क्या स्टार्स और क्या फैन्स, लोग श्रीदेवी को आखिरी बार देखने के लिए जमावड़ा लगाए हुए हैं। हर कोई भावुक है।श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
आपको बता दें कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था जहां कई बॉलीवुड स्टार्स और फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से कल रात लाया गया जहां से उन्हें पहले वर्सोवा स्थित घर पर ले जाया गया।

गौरतलब है कि श्रीदेवी का 24 फरवरी की रात अचानक, अपने बाथटब में डूबकर निधन हो गया। पहले सबको लगा कि उन्हें कार्डियाक अरेस्ट पड़ा लेकिन पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई है।
इसके बाद उनके परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीदेवी का पूरा परिवार मोहित मारवाह की शादी से यूएई से लौटा था। बोनी कपूर एक दिन पहले उन्हें सरप्राइज़ देने दुबई गए थे।आगे की स्लाइड्स पर देखिए श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications