..................... सलमान खान के जन्मदिन पर शाहरुख खान के इस अंदाज ने जीता दिल Shahrukh Khan and other Bollywood Stars reached at Salman Khan 57th Birthday Bash - Hindi Filmibeat

सब पर भारी Tiger और Pathaan की यारी, सलमान खान के जन्मदिन पर शाहरुख खान के इस अंदाज ने जीता दिल

salman khan, shahrukh khan

सुपरस्टार सलमान खान आज यानि 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इसके अलावा जो तस्वीर सबसे ज्यादा खबरों में है वो है शाहरुख खान की। जी हां, टाइगर के जन्मदिन के मौके पर पठान ने भी एंट्री मारी और इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस ने शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी।

सभी जानते हैं कि दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे के कितने अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे की फिल्म में कैमियो भी करते नजर आने वाले हैं।

Viral Bhayani ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सलमान खान पार्टी के बाद शाहरुख खान को छोड़ने के लिए आते हैं। गौरतलब है कि इस पार्टी में शाहरुख खान के अलावा भी कई सितारे पहुंचे थे और इस लिस्ट कई बड़े नाम शामिल हैं।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

अभिनेता कार्तिक आर्यन इस लुक के साथ सलमान खान के जन्मदिन पार्टी में नजर आए थे। उनकी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं।

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

सलमान खान के करीबी दोस्तों में से एक सुनील शेट्टी भी अपनी डैसिंग पर्सनैलिटी के साथ दिखे। उनको फैंस का काफी प्यार मिलता है।

तब्बू

तब्बू

अभिनेत्री तब्बू ने इस महफिल में पहुंचकर सबको सरप्राइज कर दिया। वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

जेनेलिया रितेश

जेनेलिया रितेश

फिल्म वेद को लेकर चर्चा में चल रहे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस मौके पर काफी खुश नजर आए।

पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े

सलमान खान की हीरोइन पूजा हेगड़े भी सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर नजर आईं। वो काफी हॉट लग रहीं थीं।

वर्कफ्रंट पर सलमान खान ने 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म की है। ये फिल्म एक्शन से भरपूर एंटरटेनर है और इसमें पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को फरहाद सामजी बना रहे हैं।

सलमान खान इसके अलावा फिल्म टाइगर 3 को लेकर भी बिजी हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं और इसको लेकर दोनों काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X