रिलीज होने से पहले ही शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'Jawan' को लगा बड़ा झटका, इन जगहों पर बंद होगें थिएटर!

Jawan: इन दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान (Jawan) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच में फिल्म रिलीज को लेकर उत्साह बड़ गया है। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी अपनी फिल्म को रिलीज के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। परंतु अब लग रहा है कि शाहरुख खान को बड़ा झटका लग सकता है क्योकि इस बीच कुछ दिनों के लिए थिएटर बंद होने की खबर हैं।
शाहरुख खान की जवान की एडवांस बुकिंग-
सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग चल रही है और फिल्म इसमें अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'जवान' ने तीन दिनों में 7 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर कुल 21.14 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। कोईमोई की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 'जवान' पहले दिन 70 करोड़ का कलेक्शन करेगी। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' हिंदी, तमिल और तेलुगू तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
रिलीज से पहले जवान के लिए बुरी खबर-
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि 'जवान' शाहरुख खान की पिछली सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। फैंस के साथ साथ मेर्कस और शाहरुख खान सभी फिल्म रिलीज की सारी तैयारियां कर चुके हैं।
अब सूत्रों ने पता चला है कि, फिल्म की रिलीज के अगले दिन से ही जी20 समिट के चलते देश की राजधानी दिल्ली में 3 दिनों (8-10 सितंबर) के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे।
हालांकि इस बीच जरूरी सेवा चालू रहेंगी। ऐसे में कुछ सिनेमाघर भी बंद रहेंगे और कहा जा रहा है कि इससे 'जवान' की कमाई पर काफी असर पड़ सकता है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं कि कहां थिएटर बंद होगें और कहां नहीं। ये पक्का है कि थिएटर बंद होंगे।
थिएटर और फिल्म को लेकर बयान-
पीवीआर-आईएनओएक्स लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार बिजली ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जी20 समिट की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों के चलते मध्य दिल्ली के चार पीवीआर थिएटर, पीवीआर प्लाजा, रिवोली, ओडियन और ईसीएक्स चाणक्यपुरी बंद रहेंगे। हालांकि उनका कहना है कि इससे फिल्म पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि से सभी लगभग 2,000 सीटों वाले सिंगल स्क्रीन थिएटर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
