Breaking Buzz: 2020 का पहला बड़ा धमाका - शाहरूख खान - काजोल और राजकुमार हिरानी, जानिए डीटेल्स
राजकुमार हिरानी संजू के बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद से किस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं ये किसी को नहीं पता था लेकिन अब खबर है कि उनकी और शाहरूख खान की फिल्म पूरी तरह फाईनल हो चुकी है। इतना ही नहीं फिल्म की हीरोइन भी तय हो चुकी है।
राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म के लिए शाहरूख खान के अपोज़िट काजोल और करीना कपूर को अप्रोच किया है। ये एक परिपक्वल प्रेम कहानी है जो एक ऐसे कपल के बारे में होगी जो ज़िंदगी में दोबारा प्यार ढूंढते हैं।

रोमांस, शाहरूख और काजोल, इससे परफेक्ट तो कुछ और हो ही नहीं सकता है। वो भी राजकुमार हिरानी के साथ। गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार हिरानी का स्कोर कार्ड हमेशा 100 प्रतिशत रहा है।
हालांकि शाहरूख खान की पिछली दो रोमांटिक फिल्में - जब हैरी मेट सेजल और ज़ीरो ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा प्रदर्शन किया है। ऐसे में लोगों को राजकुमार हिरानी से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट फाईनल हो चुकी है और जल्दी ही फाइनल स्टारकास्ट को Narration देने की तैयारी की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications