Pathaan से पहले भी इस प्रोजेक्ट में साथ काम कर चुके हैं शाहरुख खान और जॉन अब्राहम, वीडियो वायरल!

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान रिलीज होकर छाई हुई है और इसको लेकर कई तरह की बातें की जा रहीं हैं। जिस तरह की शुरुआत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की है वो काफी दमदार है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस फिल्म की एक और खास बात है, वो ये है कि जॉन अब्राहम को इस तरह के धमाकेदार किरदार में देखा जा रहा है।
उन्होने शाहरुख खान के साथ एक बेहतरीन रोल निभाया है। हालांकि लोग ये सोच रहे हैं कि ये पहला प्रोजेक्ट है जिसमें शाहरुख खान और जॉन अब्राहम एक साथ आए हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं, इसके पहले भी सुपरस्टार शाहरुख खान और जॉन अब्राहम एक साथ काम कर चुके हैं।
ये है प्रोजेक्ट
बता दें कि शाहरुख खान और जॉन अब्राहम ने एक साथ फिल्म नहीं बल्कि एक विज्ञापन में काम किया है और इसका पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ये एक बेवरेज विज्ञापन है और इसमें किंग खान और जॉन को देखा जा सकता है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों का कहना है कि दोनों सितारे पहले भी साथ काम कर चुके हैं।
शाहरुख खान ने की तारीफ
शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म पठान को लेकर जॉन अब्राहम की तारीफ की है और ट्विटर पर कहा है कि, ''जिम बहुत ही मजबूर आदमी है, बहुत मारा उसने, थैंक गॉड की मैं बच गया।''
दरअसल आस्क एसआरके के दौरान एक यूजर ने पूछा था, ''पठान को कैसा लगा जिम से टकराकर?'' बता दें कि शाहरुख खान अक्सर फैंस से बात करते रहते हैं और लोगों को ये काफी पसंद आता है।


Click it and Unblock the Notifications