..................... Shahrukh Khan and his young heroines, देखिये रोमांस के किंग शाहरुख की यंग हिरोइनें - Hindi Filmibeat

देखिये रोमांस के किंग शाहरुख की यंग हिरोइनें

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के नाम के साथ अपना जोड़ने को बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की हिरोइनें भी परेशान रहती हैं। उम्र से भले ही शाहरुख आज की हिरोइनों से काफी बड़े हों लेकिन उनके साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने को बॉलीवुड की यंग से यंग हिरोइनें भी तैयार रहती हैं। करीना कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक शाहरुख के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं।

लेकिन हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया कि भले ही यंग हिरोइनें उनके साथ काम करना चाहती हैं लेकिन वो खुद तो ओल्ड ब्यूटीस के दीवाने हैं। शाहरुख ने कहा "यंग लड़कियां मुझे चाहती हैं लेकिन मैं ओल्ड महिलाओं को पसंद करता हूं। हा हा हा देखा मेरे पास बेस्ट है...मजाक कर रहा हूं।" शाहरुख खान ने अभी तक अपने फिल्मी करियर में अधिकतर अपने से छोटी उम्र की लड़कियों के साथ ही काम किया है। और उनमें से उनकी अधिकांश जोड़ियां हिट रही हैं।

अपने से ज्यादा उम्र की हिरोइनों में शाहरुख ने सिर्फ माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के साथ काम किया है। शाहरुख के साथ जोड़ी बनाने वाली यंग हीरोइनों में इस साल के अंत तक प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणति चोपड़ा भी शामिल हो सकती हैं।

तो आप देख सकते हैं कि शाहरुख भले ही कहते फिरें कि उन्हें ओल्ड महिलाएं पसंद हैं लेकिन असल में सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख ने यंग हिरोइनों के साथ ही रोमांस किया है। आज भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हर नयी हिरोइन ये सपना लेकर आती हैं कि शायद उसे शाहरुख के साथ काम करने का एक मौका मिल जाए आखिर किंग खान के रोमांस करना हर लड़की का सपना जो है।

शाहरुख खान की यंग हिरोइनें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X