घर में छुपकर किंग खान शाहरुख ने देखी दबंग 2!

हुआ कुछ यूं कि अपने किंग खान शाहरुख ने सेटेलाइट द्वारा टीवी पर फिल्में दिखाने वाली कंपनी यूएफओ से गुजारिश की कि वो दबंग 2 उन्हें दिखाएं। अब चूंकि ये फिल्म अभी ही रिलीज हुई है तो कंपनी ने भी इसे दिखाने से पहले फिल्म के निर्देशक और निर्माता से इजाजत लेना जरुरी समझा और उन्होंने अरबाज खान को फोन करके पूछा कि क्या वो ऐसा कर सकते हैं। अरबाज खान ने जब सुना कि शाहरुख खान फिल्म को देखना चाहते हैं तो उन्होंने तुरंत रजामंदी दे दी और फिर शाहरुख और गौरी ने एक साथ दबंग 2 के मजे लिये।
अब शाहरुख खान ने घर में छुपकर गौरी के साथ इस फिल्म को क्यों देखा ये तो शाहरुख ही जानें लेकिन लोगों का मानना है कि शाहरुख भी ये देखना चाहते हैं कि आखिर सलमान खान इतना क्यों चल रहे हैं और आखिर क्या कमी है शाहरुख की एक्टिंग में जो उनकी फिल्में सलमान की फिल्मों के आगे फीकी पड़ जाती हैं। अब वैसे भी अपने प्रतिद्वंदी को कभी भी खुद से कम नहीं समझना चाहिए और शाहरुख भी अब कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं और इसीलिए उन्होंने सलमान की फिल्म को देखकर ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अपनी फिल्मों में उन्हें क्या क्या मसाले डालने चाहिए। लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि क्या सलमान की फिल्मों के मसाले डालकर शाहरुख हिट हो पाएंगे?


Click it and Unblock the Notifications