लंबे अरसे बाद साथ नजर आए शाहरुख खान और गौरी..देखिए तस्वीर
शाहरुख खान और गौरी खान बहुत कम साथ में नजर आते हैं और इसका कारण है कि वो अधिक मीडिया अटेंशन को नजरअंदाज करते हैं। एक ही इवेंट में जानबुझकर दोनों साथ नजर नहीं आते हैं। इसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में किया था ।
शाहरुख खान और गौरी खान मनीष मल्होत्रा की पार्टी में साथ में नजर आए और तस्वीर खुद मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शाहरुख खान और गौरी साथ में हमेशा की तरह बेहद अच्छे लगे थे। उनके साथ मनीष मल्होत्रा और अनु दीवान भी हैं।

शाहरुख खान और गौरी खान 26 सालों से एक दूसरे के साथ हैं और गौरी खान मानती हैं कि वो बड़ी ही शाहरुख खान के साथ हुई हैं। दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल माने जाते हैं। फिलहाल गौरी खान का पूरा ध्यान अपने नए स्टोर पर है जिसे वो जल्द ही लॉन्च करने वाली हैं।
Recommended Video

तो वहीं शाहरुख खान की पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।शाहरुख खान का पूरा ध्यान अब आनंद एल राय की अगली फिल्म पर है।


Click it and Unblock the Notifications