काफी समय बाद साथ दिखे सुपरस्टार कपल..तस्वीर देखते रह जाएंगे आप
शाहरुख खान और गौरी खान की ये तस्वीर वाकई काफी शानदार है।
शाहरुख खान के फैन्स शाहरुख खान और गौरी की एक तस्वीर साथ में देखने का इंतजार करते हैंं। काफी लंबे अरसे बाद दोनों एक साथ नजर भी आए हैं। दरअसल शाहरुख खान और गौरी खान की ये नई तस्वीर वाकई इतनी अच्छी है कि आपभी देखते रह जाएंगे।
दरअसल ये किसी ब्रांड के एड शूट के दौरान की तस्वीर है जिसमें दोनों कुछ इस अंदाज में नजर आ रहे हैं।दोनों पहले भी जब भी साथ में किसी ब्रांड का एड शूट करने आए हैं लोगों ने काफी पसंद किया है। शाहरुख खान मानते हैं कि शायद उनके और गौरी के साथ लोग कनेक्ट करते हैं इसलिए लेकर आए हैं।

इस एडशूट के दौरान गौरी खान काफी ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थीं। अब तो शाहरुख खान के फैन्स को इस एड का इंतजार रहेगा।उम्मीद तो यही है कि ये एड जल्द ही साथ में नजर आएगा।
शूटिंग के दौरान की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पुनीत मल्होत्रा ने शेयर किया जिसमें शाहरुख खान हमेशा की तरह काफी गुड लुकिंग लग रहे हैं और शायद काफी अच्छे मूड मे ंभी नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की अगली फिल्म जब हैरी मेट सेजल है जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आने वाली हैं। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी और दोनों ही सुपरस्टार्स फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
