शाहरुख खान और गौरी का धमाकेदार होली डांस वारयल- सुभाष घई ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड सितारों में भी होली की धूम खूब रहती है। इस साल जहां प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोन, कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स जबरदस्त होली सेलिब्रेट करते दिखे, वहीं शाहरुख खान ने एक सेल्फी के साथ फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। बहरहाल, निर्देशक सुभाष घई ने 20 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया है, जहां शाहरुख खान और गौरी जबरदस्त होली सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। दोनों का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

सुभाष घई ने इस यादगार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- "SRK , Gauri n friends at subhash ghai's HOLI party in meghna cottage , mud island mumbai in 2000🕺🏽💃🏽"

Shahrukh Khan

बता दें, कुछ सालों पहले तक सुभाष घई बड़े स्तर पर होली पार्टी आयोजित करते थे, जहां बॉलीवुड के सभी सितारे एक साथ जमा होते थे। ऐसी ही एक पार्टी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। शाहरुख खान यहां पानी के टैंक में सभी के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। और फिर गौरी के साथ एकदम मस्त होकर डांस कर रहे हैं। दोनों ने काफी देर तक डांस किया और वहां मौजूद बाकी लोग भी इनका डांस एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

साल 1997 में शाहरुख खान ने सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' में काम किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। उसके बाद दोनों किसी फिल्म के लिए भले ही ना जुड़े हों, लेकिन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। बहरहाल, यह वीडियो देखकर फैंस पक्के तौर पर किंग खान को मिस करेंगे.. क्योंकि शाहरुख ने लंबे समय से अपनी किसी फिल्म की घोषणा भी नहीं की है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X