शाहरूख खान ने डाली गौरी खान के साथ बेहद प्यारी तस्वीर, मना रहे हैं शादी के 28 साल
शाहरूख खान और गौरी खान बॉलीवुड की उन चंद जोड़ियों में से एक हैं जिन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे लेकिन साथ में और सारे पड़ाव एक साथ पार भी किए। आज शाहरूख और गौरी अपनी खुशहाल ज़िंदगी के 28 साल पूरे कर चुके हैं और इस मौके ने शाहरूख ने बेहद प्यारा पोस्ट डाला।
अपनी और गौरी की एक तस्वीर शेयर करते हुए शाहरूख ने लिखा कि तीन दशक और तीन बच्चों के बाद लगता है कि जो भी सबसे खूबसूरत हो सकता था वो मेरे पास है।

गौरतलब है कि शाहरूख खान और गौरी खान ने 25 अक्टूबर को 1991 में शादी कर ली। जिसके बाद 1997 में आर्यन का जन्म हुआ, सुहाना का जन्म 2000 में हुआ और बाद में सेरोगेसी की मदद से अबराम इनकी ज़िंदगी में आया।
इन दोनों की लव स्टोरी पर अगर नज़र डाली जाए तो दोनों की शादी में कम रुकावटें नहीं आई हैं। आज हम इन दोनों की शादी की सालगिरह पर हम आपको इनकी प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे...आप भी पढ़िए...


Click it and Unblock the Notifications