शाहरुख खान के साथ फराह खान का डांस, 'मैं हूं ना' गाने पर किंग खान को किस करतीं आईं नजर!

सुपरस्टार शाहरुख खान और फराह खान कितने अच्छे दोस्त हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है। अक्सर साथ में दोनों नजर आते रहते हैं। इस समय उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। दरअसल इस वीडियो में शाहरुख खान और फराह दोनों.. मैं हूं ना गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद थोड़ी से कॉमेडी भी फराह खान कर रहीं हैं और बाद में शाहरुख खान के गालों पर वो किस करती हैँ। दोनों साथ में मस्ती करते हुए काफी अच्छे लग रहे हैं और लोग इस वीडियो को साझा कर रहे हैं।

shahrukh khan, farah khan, शाहरुख खान, फराह खान

फराह खान ही वो निर्देशिका हैं जिन्होने शाहरुख खान की ये फिल्म 'मैं हूं ना' निर्देशित की थी और अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के अलावा दोनों ने 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में काम किया था।

जोड़ी ने धमाका किया है

जोड़ी ने धमाका किया है

ये तीनों ही फिल्में काफी कमाल की रही हैं और शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी ने धमाका किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए फराह खान ने एक कैप्शन भी लिखा है। वो लिखती हैं.. 'मेरा सबसे पसंदीदा, एक और अकेला शाहरुख खान के साथ।'

पठान

पठान

फराह खान के इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। शाहरुख खान इस समय फिल्म पठान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

रिलीज डेट का इंतजार

रिलीज डेट का इंतजार

फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है और फैंस काफी बेसब्री से अपने सुपरस्टार की तरफ देख रहे हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर उत्सुकता इतनी ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि इस फिल्म में मेगास्टार सलमान खान एक जबरदस्त कैमियो होने वाला है।

रॉ एजेंट के रोल में

रॉ एजेंट के रोल में

खबरों की मानें तो सलमान खान इस कैमियो में शाहरुख खान को दुश्मनों के चंगुल से छुड़ाकर लाते हुए नजर आएंगे। इस दौरान वो टाइगर के गेटअप में होंगे और रॉ एजेंट के रोल में ही नजर आने वाले है।

टाइगर 3 का काफी बड़ी कनेक्शन है

टाइगर 3 का काफी बड़ी कनेक्शन है

इसके अलावा पठान और टाइगर 3 का काफी बड़ी कनेक्शन है क्योंकि पठान का क्लाइमैक्स जहां से होगा उसके आगे की कहानी टाइगर 3 में दिखाई जाने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है यशराज प्रोडक्शन की ये दोनों फिल्में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं।

टाइगर 3

टाइगर 3

सलमान खान की टाइगर 3 में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं जो कि निगेटिव रोल में होंगे। हालांकि कुछ समय से वो लगातार कह रहे हैं कि वो टाइगर 3 का हिस्सा नहीं लेकिन फैंस इसको सीरीयस नहीं ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X