पठान की शूटिंग के दौरान फैंस के साथ दिखे शाहरुख खान और दीपिका, तस्वीर वायरल!
किंग खान शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर कितनी मेहनत करते हैं ये किसी से छिपा नहीं है और अपने फैंस के साथ वो काफी खुश रहते हैं। इस वक्त वो अपनी एक्शन फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं जिसको सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। 'पठान' जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, निस्संदेह सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।
हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ये शाहरुख खान के फैंस थे और पठान के सेट वो सेल्फी लेने आए थे। तस्वीर को मूल रूप से कुछ महीने पहले एक रेस्तरां के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया था।

अब ये वायरल हो रही है
जी हां, ये तस्वीर अभी की नहीं है लेकिन अब ये वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल ने लिखा, 'बॉलीवुड के दिग्गज शाहरुख खान की एक बड़ी मुलाकात के साथ बड़ी रात। हॉलीवुड में भले ही ब्रैड पिट हों लेकिन भारत के पास शाहरुख खान हैं। शुभकामनाएं आपको iamsrk और आपके आने के लिए धन्यवाद।''

मोशन पोस्टर
इसके बाद ये चर्चा में आया है और फैंस इसको लगातार साझा कर रहे हैं। हाल ही में पठान से दीपिका पादुकोण का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था।

दीपिका की एक अनदेखी थ्रोबैक तस्वीर
अब हमें स्पेन में फिल्म के सेट से एसआरके और दीपिका की एक अनदेखी थ्रोबैक तस्वीर पर हाथ मिला है। फिल्म एक स्पाई यूनिवर्स होने वाली है और शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभा रहे हैं।

सलमान खान कैमियो करते नजर आने वाले हैं
इस फिल्म में मेगास्टार सलमान खान कैमियो करते नजर आने वाले हैं। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान के अलावा जवान और डंकी को लेकर भी चर्चा में हैं और काफी जल्दी फिल्मों को लेकर अपडेट सामने आएंगी।

जीरो का हिस्सा बने थे
शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे लेकिन फिल्म चली नहीं थी, अब वो बिना किसी रिस्क के काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications