'पठान' से आई शानदार अपडेट? शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण करेंगे एक धमाकेदार डांस नंबर!
सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं और काफी समय के बाद एक दमदार वापसी की तैयारी में हैं। इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान और रिलीज को लेकर कोई खबर नहीं है लेकिन अपडेट अक्सर सामने आती रहती है। इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ है और फिल्म से जुड़ी एक खबर चर्चा में है। खबर है कि इस फिल्म में एक शानदार डांस नंबर नजर आने वाला है जो कि और पर नहीं बल्कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया जाएगा।
इस गाने के लिए दोनों सितारों ने काम शुरु कर दिया है। दीपिता पादुकोण की फैन फॉलोविंग कितनी जबरदस्त है ये तो सभी जानते हैं और फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। शाहरुख खान को इतने समय के बाद वापसी करते देख उनके फैंस काफी उत्साहित होने वाले हैं इसमें कोई शक नहीं है। साथ में दोनों को डांस करते देखना भी काफी शानदार साबित होगा जिसका इंतजार सभी को है।
सलमान- शाहरुख के फैंस ने क्या कर डाला? करण अर्जुन की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में लगाई आग!


Click it and Unblock the Notifications