..................... Shahrukh Khan और Deepika Padukone की तस्वीरें हुई लीक, स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग कर रहे हैं सितारे | Shahrukh Khan and Deepika Padukone spotted shooting special song for Jawan, see leaked photos - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan और Deepika Padukone की तस्वीरें हुई लीक, स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग कर रहे हैं सितारे

shahrukh-khan-and-deepika-padukone-spotted-shooting-special-song-for-jawan-see-leaked-photos

Shahrukh Khan- Deepika Padukone leaked photos: पठान के साथ इस साल दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर शानदार धमाका किया है। वहीं अब एक बार फिर वो फैंस को सरप्राइज देने की कोशिश में लगे हुए हैं। हाल ही में दोनों सितारों को एक स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग करते हुए स्पॉट किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' में किंग खान और दीपिका एक बार फिर साथ थिरकते नजर आएंगे। फिल्म 2 जून को थियेटर्स में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले सेट से काफी तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिसे देखकर फैंस भी खासा उत्साहित हैं।

शाहरुख- दीपिका की लीक तस्वीरें

लीक हुई तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक गाने के लिए रिहर्सल करते नज़र आ रहे हैं। माना जा रहा है, ये वही गाना है जिसमें दीपिका के कैमियो की बात कही गई थी। दोनों को व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और मैचिंग ब्लैक बूट्स में देखा जा सकता है।

2 जून को जवान होगी रिलीज

बता दें, इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस के बाद, अब जवान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि बता दें, इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट मुख्य भूमिका में नयनतारा हैं। वहीं, विजय सेतुपति भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। एटली के निर्देशन में बन रही ये एक्शन फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X