Om Shanti Om Cake- बर्मिंघम में दिखा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का ओम शांति ओम केक!

Om Shanti Om Cake- सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक फिल्म ओम शांति ओम हाल ही में चर्चा में चल रही थी क्योंकि इस फिल्म ने रिलीज के 15 साल पूरे किए थे। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने कमाल का अभिनय किया था और लोगों का दिल जीत लिया था। इस वक्त एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जो कि शाहरुख खान के फैन ने किया है।
इस पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ओम शांति ओम के पोज में खड़े हैं। इसकी खास बात ये है कि ये पोज एक केक (Cake) है। ये केक शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब के नाम से एक फैन पेज ने साझा किया था और ये दुनिया की सबसे बड़ी केक प्रतियोगिता के कारण बनाया गया है।
इस ट्वीट में लिखा था, "पठान सितारे, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का ओम शांति ओम का केक, इंटरनेशनल बर्मिंघम- दुनिया की सबसे बड़ी केक प्रतियोगिता में सामने आया है। केक को टीना स्कॉट पराशर ने बनाया है।'' जैसे ही ये वीडियो सामने आया ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
हालांकि शाहरुख खान ये दीपिका पादुकोण की तरफ से इस वीडियो को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आय़ा है। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं।
पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है। शाहरुख खान जनवरी में फिल्म पठान के साथ वापसी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











