..................... यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण | Shahrukh Khan and Deepika Padukone reunite for Yashraj films next - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की चौथी फिल्म फाईनल?

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है और अब अगर खबरों की मानें तो ये जोड़ी, वॉर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की यशराज फिल्म में नज़र आने वाली है। यशराज फिल्म्स अपने 50 साल पूरे होने का जश्न शानदार तरीके से मनाना चाहता है और इसलिए प्रोडक्शन हाउस धमाकेदार फिल्मों की लाइन लगाने वाला है।

इन फिल्मों में से एक मानी जा रही है सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म जिसके हीरो हीरोइन होेंगे शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण। हालांकि दोनों की ही पब्लिसिटी टीम की ओर से ना इस बात की पुष्टि की जा रही है और ना ही इस खबर को झूठा बताया जा रहा है।

shahrukh-khan-and-deepika-padukone-reunite-for-yashraj-films-next

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरूआत शाहरूख खान के साथ फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से की थी। इसके बाद दोनों एक साथ रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस में दिखाई दिए। और एक बार फिर फराह खान की ही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में।

लेकिन हैप्पी न्यू ईयर के बाद शाहरूख खान का करियर काफी डगमगा चुका है और वो फिलहाल ब्रेक पर हैं। वहीं दीपिका ने अपने करियर की ऊंचाई पर शादी की जिसके बाद फैन्स ने उन्हें छपाक में देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X