Shahrukh Khan के साथ बेटे Aryan ने किया डेब्यू, स्क्रीन पर साथ देखकर फैंस हुए क्रेजी, वीडियो रिलीज

Aryan Khan makes his debut: स्ट्रीट वियर ब्रांड के लिए शाहरुख खान का नया विज्ञापन आखिरकार रिलीज हो गया है। यह विज्ञापन किंग खान के फैंस के लिए काफी खास है। क्यों? बता दें, इसके साथ उनके बेटे आर्यन खान अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू है। आर्यन ने ना सिर्फ एड का निर्देशन किया है, बल्कि बतौर एक्टर भी स्क्रीन पर उनकी झलक देखी जा सकती है.
लक्ज़री स्ट्रीटवियर D'yavol X के विज्ञापन में शाहरुख खान और आर्यन दोनों नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर पिता- बेटे को साथ देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर #AryanKhan ट्रेंड कर रहा है।
आर्यन खान ने अपने दोस्तों बंटी और लेटी के साथ अपने लक्ज़री स्ट्रीटवियर ब्रांड के बारे में फैंस को हिंट देते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। यह पहली बार है जब आर्यन ने शाहरुख के साथ किसी विज्ञापन में काम किया है। शाहरुख खान ने पहले ही साफ कर दिया था कि आर्यन अभिनय करने के इच्छुक नहीं हैं लेकिन एक अच्छे लेखक हैं।
आर्यन ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट के लेखन का काम पूरा कर लिया है। ये एक सीरीज है जो उनके द्वारा निर्देशित और दिखाई जाएगी। 2023 में इस सीरीज के फ्लोर्स पर जाने की उम्मीद है।
अपनी बहन सुहाना खान के विपरीत, आर्यन ने एक्टर बनने के लिए शाहरुख के नक्शेकदम पर चलने की कभी योजना नहीं बनाई। सुहाना इन दिनों अपनी पहली फिल्म द आर्चीज की तैयारी कर रही हैं। जोया अख्तर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications