शाहरुख खान- आलिया भट्ट की सुपरहिट जोड़ी का कमबैक, कॅामिक ड्रामा, फैंस का इंतजार खत्म !
लंबे समय से फैंस शाहरुख खान की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बीते दो साल से शाहरुख कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। लेकिन किसी भी फिल्म की घोषणा शाहरुख ने फिलहाल नहीं की है। इस बीच शाहरुख खान और आलिया भट्ट को लेकर एक फिल्म की प्लानिंग की जा रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख और आलिया एक साथ गौरी शिंदे की फिल्म डियर जिंदगी में दिखाई दिए थे। हालांकि दोनों का फिल्म में रोमांटिक रोल नहीं था।

इसके बाद भी एक साथ स्क्रीन पर शाहरुख और आलिया को देखना इस फिल्म को हिट कैटेगरी में पहुंचा गया। शाहरुख ने इस फिल्म में मनोविज्ञानी की भूमिका निभाई थी। आलिया भट्ट एक सिनेमेटोग्राफर का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications