..................... Shahrukh Khan and Aditya Chopra collaborate for a film to mark Yashraj FIlms' 50th Anniversary - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान की अगली फिल्म तय - होगा सुपरस्टार कमबैक, इस सुपरस्टार के साथ

By Staff

शाहरूख खान की अगली फिल्म का इंतज़ार फैन्स पलकें बिछाए कर रहे हैं और अब शायद ये इंतज़ार खत्म हो चुका है। अगर गपशप गली की मानें तो शाहरूख खान ने आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म के लिए हामी भर दी है। ये फिल्म क्या होगी, कैसी होगी ये फिलहाल किसी को नहीं पता है। लेकिन ये फिल्म यशराज फिल्म्स की 50वीं एनिवर्सी का जश्न होगी।

अब यशराज फिल्म्स का जश्न शाहरूख खान के बिना कैसे पूरा हो सकता था। देखा जाए तो यशराज फिल्म्स और शाहरूख खान ने अपने करियर की ऊंचाईयां एक ही साथ देखी हैं। और कहीं ना कहीं, किसी ना किसी हद तक अपने करियर का ढलान भी।

गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स ने शाहरूख खान को जो स्टारडम दिया है वो बहुत ही कम लोगों को मिल पाता है। एक इंटरव्यू में यश चोपड़ा ने शाहरूख के बारे में बात करते हुए कहा कि उसकी सबसे बड़ी दिक्कत है कि वो रोमांस का बादशाह है पर रोमांस नहीं करना चाहता। उसे एक्शन में मज़ा आता है। या फिर साइंस में मज़ा आता है। या फिर एंग्री किरदार।

वो मुझसे कहता है कि यशजी चलिए दीवार बनाते हैं। मुझे पता है कि दीवार और त्रिशूल अब नहीं चलेगी। लेकिन उसे कुछ नया करना है। काश मैं शाहरूख के लिए ये फिल्में बना पाता। पर मैं अपने लिए फिल्में बनाता हूं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X