अबराम और शाहरुख खान की ये तस्वीर आपका दिन बना देगी
इसमें कोई शक नहीं है कि इंडस्ट्री को दूसरा सलमान, आमिर या अक्षय कुमार मिले ना मिले लेकिन दूसरा शाहरुख खान मिलने की पूरी संभावना है। ऐसा सिर्फ हम नहीं उनके छोटे बेटे अबराम को देखने के बाद हर कोई कहता है। अबराम को चाहने वालों की संख्या भी शाहरुख खान से कुछ कम नहीं है।
हाल में शाहरुख खान अबराम को लेकर लंदन पहुंचे। दोनों का एयरपोर्ट का वीडियो भी वायरल हुआ था और अब उनकी तस्वीर देखकर आप का दिन वाकई बन जाएगा। कैंडी शॉप में शाहरुख खान और अबराम की ये तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

इसमें कोई शक नहीं है कि अबराम सबसे क्यूट और पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। उनके बारे में लोग पढ़ना चाहते हैं और नई तस्वीरें देखना चाहते हैं। शाहरुख खान खुद भी इस बात को मानते हैं कि अबराम उनके दोनों बच्चों आर्यन और सुहाना से अधिक मीडिया फ्रेंडली हैं। उन्हें कितना भी कैमरा हो कोई फर्क नहीं पड़ता है।
Recommended Video

शाहरुख खान भी जानते हैं कि अबराम को लोगों का कितना प्यार मिलता है। वो अब स्कूल जाते हैं और इसलिए शाहरुख खान ने उन्हें मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। उन्होंने कुछ समय पहले ही मीडिया से गुजारिश की है कि स्कूल के आसपास अबराम की तस्वीरें ना ली जाए।


Click it and Unblock the Notifications