शाहरुख खान और अबराम का गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल, फैंस ने दिया रिएक्शन
कोरोना महामारी के बीच, बॉलीवुड कलाकार 3 मई को गिवइंडिया कोविड-19 राहत कोष हेतु धन जुटाने के लिए एक चैरिटेबल घर-से-घर फंडरेज़र कॉन्सर्ट 'I for India' के लाइव मंच पर एकत्रित हुए थे। इस कॉन्सर्ट में शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम के साथ एक गाना गाया, जो उम्मीद और जागरूकता से भरा था। गाने का टाइटल है- सब सही हो जाएगा.. इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया है और शाहरुख सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
चार घंटे के इस कॉन्सर्ट को शाहरुख खान के गाने से साथ खत्म किया गया। वहीं, गाने में अबराम को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए। शाहरुख ने गाने पर मिली प्रतिक्रिया पर पोस्ट किया- Extremely grateful to #IforIndia, @badboyshah and @cacklerraj for music, lyrics & for working overnight. thank u Sunil for the edit. अब भाई, लॉकडाउन में मुझे गाते हुए भी झेलना पड़ेगा. अबराम कह रहा है- पापा बस बहुत हो गया! पर सब सही हो जाएगा..

शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। शाहरुख, अबराम की क्यूट जोड़ी पर लोग फिदा हैं। बता दें, इस कॉन्सर्ट में करीब 85 भारतीय एवं ग्लोबर सितारों का गायन, कविता पाठ, स्पीच और निजी संदेश प्रसारित किया गया।


Click it and Unblock the Notifications