गौरी ने पोस्ट की तस्वीर..शाहरुख का रिप्लाई देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे आप!
शाहरुख खान ने अपनी और अबराम की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है और शाहरुख खान और गौरी का ट्विटर बातचीत वाकई मजेदार है।
शाहरुख खान ना सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं बल्कि कई ऐसे मोमेंट्स फैन को दे देते हैं वो बस मुस्कुराते रह जाते हैं। एक बार फिर शाहरुख खान ने कुछ ऐसा ही किया। उनके ट्विटर पर रिप्लाई या कन्वर्सेशन या रिप्लाई हमेशा ही मजेदार होते हैं।
इस बार शाहरुख खान ने किसी और को नहीं बल्कि गौरी खान को रिप्लाई किया वो भी बिल्कुल शाहरुख खान के स्टाइल में अबराम की तस्वीर के साथ। दरअसल हुआ यूं कि गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि ये उनका 2017 का लुक है।
इसके बाद शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपनी और अबराम की तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा Thx for the tip ma'm we r all set for 2017 too then. अबराम और शाहरुख खान की ये तस्वीर भी कुछ कम क्यूट नहीं है। अबराम इसमें हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रहे हैं।

शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को 25 साल हो चुके हैं और दोनों ही एक दूसरे को बचपन से जानते थे।उनकी लव स्टोरी भी कुछ कम फिल्मी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications